Hindi translation of "Organise Lunch Hour Demonstrations, on 21.05.2020. by maintaining social distance.".
सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 21.05.2020 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करें...
BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर ने देश भर में BSNL के कार्यालयों के समक्ष 21.05.2020 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। चूंकि, यह लॉक डाउन पीरियड है, प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए। प्रदर्शन में हमारी मांगों को उल्लेखित करती हुई तख्तियां आवश्यक रूप से प्रदर्शित की जाए।
डिमांड्स:
- ILO के निर्णय का सम्मान करें। कार्य के घंटों में 8 घंटे से 12 घंटे प्रतिदिन की वृद्धि न की जाए।
- अप्रैल, 2020 के वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए।
- कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेज एरियर्स का त्वरित भुगतान करें। आउटसोर्सिंग के नाम पर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी न की जाए।
- आउटडोर ट्रीटमेंट हेतु वेतन सीलिंग 23 दिन से कम कर 15 दिन करने का निर्णय वापस लिया जाए।
ऑल इंडिया सेन्टर ने निर्णय लिया है कि "सोशल डिस्टेंस के साथ भोजन अवकाश में प्रदर्शन" कॉर्पोरेट ऑफिस, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर किए जाएं। सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से आंदोलन कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित करने का अनुरोध है।
bsnleuchq@gmail.com 