18 - Jan - 2021

Hindi translation of "Organise lunch hour demonstrations on 21.01.2021, demanding immediate payment of salary."

21.01.2021 को, वेतन के तुरंत भुगतान की मांग को लेकर भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करें...

BSNLEU द्वारा निरंतर रूप से कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के मुद्दे को उठाया जा रहा है। इस संबंध में, CMD BSNL  को बार बार पत्र लिखे जा रहे हैं। अभी हाल ही में, मकर संक्रांति और पोंगल जैसे प्रमुख त्यौहारों के मद्दे नजर दिसंबर, 2020 के वेतन भुगतान की मांग करते हुए BSNLEU द्वारा CMD BSNL को पत्र लिखा गया था। लेकिन मैनेजमेंट पर इसका कोई असर नही हुआ। अतः,  BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर ने, 21.01.2021 को दिसंबर, 2020 के वेतन के तुरंत भुगतान और साथ ही जनवरी, 2021 के वेतन के समय पर भुगतान की मांग को लेकर भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि  21.01.2021 को भोजनावकाश में प्रभावी प्रदर्शन आयोजित करने हेतु गंभीरता के साथ प्रयास करें।