24 - Jan - 2023

Hindi translation of "Organise lunch hour demonstrations on 07.02.2023 – call of the Joint Forum of the Non-Executive Unions and Associations of BSNL."

07.02.2023 को दोपहर के भोजन  अवकाश के समय प्रदर्शन आयोजित करें - बीएसएनएल के नोन एक्ज़ीक्यूटिव यूनियनों और एसोसिएशनों के संयुक्त मंच का आह्वान।

कल दिनांक 23.01.2023 को हुई नोन एक्ज़ीक्यूटिव यूनियनों की ऑनलाइन बैठक में नोन एक्ज़ीक्यूटिव यूनियनों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में देखा गया कि वेज रिवीजन का सेटलमेंट नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए सर्वोच्च मुद्दा है।  साथ ही, बैठक में यह भी देखा गया कि नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए एक नई पदोन्नति नीति के कार्यान्वयन और बीएसएनएल की 4G और 5G  सेवाओं को तत्काल शुरू करने के मुद्दों को भी सक्रिय रूप से उठाया जाना चाहिए। बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद उपरोक्त तीनों मुद्दों पर दिनांक 07.02.2023 को मध्याह्न भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 

इसके अलावा, बीएसएनएल के नोन एक्ज़ीक्यूटिव यूनियनों और एसोसिएशनों के संयुक्त मंच की एक व्यक्तिगत बैठक 07.02.2023 को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी ताकि भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की जा सके और निर्णय लिया जा सके।