Hindi translation of "Organise lunch hour demonstrations and gate meetings tomorrow the 27.12.2019 – mobilise the employees for the 08th January General Strike."
कल दिनांक 27.12.2019 को भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन और गेट मीटिंग आयोजित करें- 8 जनवरी की आम हड़ताल के लिए कर्मचारियों को संगठित कीजिए...
यूनियन के ऑल इंडिया सेन्टर द्वारा सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स को 27.12.2019 को भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन और गेट मीटिंग आयोजित करने हेतु आव्हान किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का उपयोग 08 जनवरी, 2020 की आम हड़ताल में शामिल करने के लिए कर्मचारियों को संगठित करने हेतु किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में CHQ द्वारा प्रेषित पैम्फलेट में प्रस्तुत जानकारी कर्मचारियों को समझाई जाएं। सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि कल के कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित करने हेतु आवश्यक प्रयास करें।
bsnleuchq@gmail.com 