01 - Jul - 2025

Hindi translation of "Organise lunch hour demonstrations and gate meetings tomorrow the 02.07.2025 together with NFTE BSNL."

कल दिनांक 02.07.2025 को एनएफटीई बीएसएनएल के साथ मिलकर लंच आवर प्रदर्शन और गेट मीटिंग आयोजित करें।

BSNLEU और एनएफटीई बीएसएनएल दोनों ने कर्मचारियों से दिनांक 09.07.2025 को आयोजित की जा रही आम हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया है। दोनों यूनियनों ने यह भी निर्णय लिया है कि कल दिनांक 02.07.2025 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन और गेट मीटिंग संयुक्त रूप से आयोजित की जाए। इन भोजन अवकाश प्रदर्शनों और गेट मीटिंग में सभी कर्मचारियों को आम हड़ताल की मांगों के बारे में बताया जाए। सभी सर्किल और जिला यूनियनों से अनुरोध है कि वे एनएफटीई बीएसएनएल के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करें। कार्यक्रम की रिपोर्ट और फोटो सीएचक्यू को भेजी जाए।