17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Organise lunch hour demonstrations and gate meetings effectively tomorrow."

कल गेट मीटिंग और भोजन अवकाश प्रदर्शन प्रभावशाली रूप से आयोजित करें...

BSNLEU, NFTE, BSNL MS और TEPU  द्वारा दिनांक 05.01.2019 को भोजन अवकाश के दौरान मीटिंग आयोजित कर प्रदर्शन करने का सभी बीएसएनएल कर्मियों को आव्हान किया जा चुका है। यह कार्यक्रम सरकार की कर्मचारी विरोधी, जन विरोधी नीतियों के विरोध में 08 और 09 जनवरी 2019 को होने जा रही दो दिवसीय आम हड़ताल में कर्मचारियों को शामिल होने के लिए संगठित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सीएचक्यू का सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से, NFTE, BSNL MS और TEPU से समन्वय कर प्रदर्शन और गेट मीटिंग के कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित करने का आग्रह है।