02 - Dec - 2020

Hindi translation of "Organise lunch demonstrations on 03.12.2020, in support of the Kisans struggle."

किसानों के संघर्ष के समर्थन में 03.12.2020 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करें....

सरकार की अत्याचारपूर्ण कार्यवाही और साथ ही कड़कड़ाती ठंड का सामना करते हुए लाखों किसान संसद के विगत सत्र में पास किए गए किसान विरोधी कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन में शिरकत कर रहे हैं। ये कानून लोभी कॉर्पोरेट्स के लिए किसानों का निर्दयतापूर्ण शोषण करने के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे। ऑल इंडिया सेन्टर ने किसानों के आंदोलन के साथ एकता प्रदर्शित कर किसानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष का समर्थन करते हुए सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से 03.12.2020 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान किया है।