21 - Oct - 2023

Hindi translation of "Organise joint district level meetings on 02-11-2023 with maximum mobilisation."

02-11-2023 को अधिकतम सक्रियता के साथ संयुक्त जिला स्तरीय बैठकें आयोजित करें।

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है, संयुक्त मंच ने दिनांक 02.11.2023 को जिला स्तर पर विशाल संयुक्त बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। संयुक्त मंच के सभी घटक इस बैठक के लिए अधिकतम गोलबंदी करेंगे। संयुक्त मंच के इस निर्णय के मद्देनजर, BSNLEU के सर्कल और जिला यूनियनों से अनुरोध है कि वे 02.11.2023 को बैठक को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए अधिकतम प्रयास करें। BSNLEU के सर्कल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम को एक नियमित कार्यक्रम के रूप में न लें, बल्कि इस संयुक्त बैठक में प्रत्येक नोन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारी को एकजुट करने के लिए हर संभव प्रयास करें। इसलिए, सीएचक्यू साथियों से तुरंत तैयारी शुरू करने का अनुरोध करता है।