07 - Jul - 2025

Hindi translation of "Organise intensive campaign among employees - make the General Strike a success on 09-07-2025.."

कर्मचारियों के बीच सघन अभियान चलाकर 09-07-2025 को होने वाली आम हड़ताल को सफल बनाएं।

देश का मजदूर वर्ग 09-07-2025 को होने वाली आम हड़ताल के लिए कमर कस रहा है। भारत का मजदूर वर्ग सरकार द्वारा लागू की जा रही मजदूर विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक चार श्रम संहिताओं को हराने के लिए कृतसंकल्प है। बीएसएनएल समेत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से बंद किया जा रहा है, जिसका अंतिम उद्देश्य देश की सभी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण करना है। एयर इंडिया के साथ भी यही किया गया है, जिसे टाटा को सौंप दिया गया है। यही कारण है कि बीएसएनएल की 4G लांचिंग में कई बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं, जिसका परिणाम आज बीएसएनएल और उसके ग्राहक भुगत रहे हैं। हम बीएसएनएल को एक बीमार कंपनी में तब्दील नहीं होने देंगे और अंततः इसे अडानी या अंबानी को सौंपने नहीं देंगे। BSNLEU और एनएफटीई ने कर्मचारियों से बीएसएनएल की रक्षा करने और बीएसएनएल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान खोजने के लिए इस आम हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। सीएचक्यू ने सर्किल, जिला और शाखा यूनियन पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे प्रत्येक कर्मचारी से संपर्क करें और बीएसएनएल में आम हड़ताल को सफल बनाएं।