Hindi translation of "Organise demonstrations on 25.10.2024 – call of the Co-ordination Committee."
को-ऑर्डिनेशन कमिटी का आह्वान - 25.10.2024 को प्रदर्शन आयोजित करें।
BSNLEU, एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ की को-ऑर्डिनेशन कमिटी की 07.10.2024 को ऑनलाइन हुई बैठक में 25.10.2024 को प्रदर्शन और 27.11.2024 को जिला स्तरीय धरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें वेतन संशोधन, पेंशन संशोधन, बीएसएनएल की 4G और 5G सेवाओं को शीघ्र शुरू करने और द्वितीय वीआरएस का कड़ा विरोध करने की मांग की गई है। को-ऑर्डिनेशन कमिटी ने कैजुअल और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की समस्याओं के समाधान की भी मांग की है। इसे देखते हुए BSNLEU के सर्किल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि वे एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ के साथ तुरंत समन्वय करें और 25.10.2024 को प्रदर्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन करें।
मांगें :
- वेतन संशोधन और पेंशन संशोधन का तत्काल समाधान।
- बीएसएनएल की 4G और 5G सेवाओं का शीघ्र आरंभ।
- दूसरे वीआरएस का कड़ा विरोध।
- कॉंट्राक्ट वर्कर्स के लिए न्यूनतम वेतन, ईपीएफ और ईएसआई का कार्यान्वयन।
- केज़्युअल लेबर्स के लिए 7वें सीपीसी वेतनमान और डीए की 2 किस्तों का भुगतान।
bsnleuchq@gmail.com 