Hindi translation of "Organise demonstrations on 09-11-2021 against the National Monetisation Pipeline - CoC of BSNLEU, AIBDPA and BSNLCCWF gives the call."
राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन-National Monetisation Pipeline के खिलाफ दिनांक 09-11-2021 को प्रदर्शनों-Demonstrations का आयोजन करें :* *बीएसएनएलईयू-BSNLEU, एआईबीडीपीए-AIBDPA और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ-BSNLCCWF की समन्वय समिति-Coordination Committee ने आह्वान किया है।
नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन -National Monetisation Pipeline के अंतर्गत सरकार ने बीएसएनएल-BSNL और एमटीएनएल-MTNL के 14,917 मोबाइल टावरों-Mobile Towers को निजी हाथों को सौंपने का फैसला किया है। इसके अलावा, इस वर्ष के बजट में सरकार द्वारा बीएसएनएल और एमटीएनएल के मोबाइल टावरों और ऑप्टिक फाइबर-Optic Fibre को सौंपने और इस प्रकार 40,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव पहले ही दिया जा चुका है। इसलिए, यह स्पष्ट है कि अगले कदम के रूप में, सरकार बीएसएनएल के ऑप्टिक फाइबर को भी कॉर्पोरेट्स को सौंपने जा रही है। बीएसएनएल के मोबाइल टावर और ऑप्टिक फाइबर को प्राइवेट को सौंपना सरकार के भयावह षड्यंत्र का हिस्सा है, ताकि बीएसएनएल को टेलीकॉम सेक्टर से खत्म किया जा सके। नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन के नाम पर सरकार बहुमूल्य राष्ट्रीय संपत्तियाँ जैसे ट्रेनों, रेलवे ट्रैक, सड़कों, गैस पाइपलाइन, हवाई अड्डों, बंदरगाहों आदि को भी भारतीय और विदेशी कंपनियों को मामूली क़ीमत पर सौंप रही है । बीएसएनएलईयू, एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ की समन्वय समिति-Coordination Committee की ऑनलाइन मीटिंग-Online Meeting आयोजित की गई । यह मीटिंग में दिनांक 09-11-2021 को देश भर में राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के खिलाफ प्रदर्शन-Demonstrations आयोजित करने का फैसला किया है । बीएसएनएलईयू के सभी सर्किल और जिला यूनियनों से अनुरोध है कि वे समन्वय समिति के अन्य घटकों के साथ समन्वय स्थापित करें और प्रदर्शनों को सफलतापूर्वक आयोजित करें ।
bsnleuchq@gmail.com 