17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Organise demonstrations on 03-09-2019, demanding immediate payment of August salary."

अगस्त 2019 के वेतन के तुरंत भुगतान की मांग को ले कर 03-09-2019 को प्रदर्शन आयोजित करें...
अगस्त माह के वेतन का भुगतान नही हुआ है। यह भी ज्ञात नही है कि भुगतान कब होगा। इस वर्ष में यह तीसरी बार है, जब कर्मचारियों के वेतन भुगतान में विलंब हो रहा है। सरकार/DoT द्वारा जान बूझ कर कर्मचारियों को परेशान करने के लिए ऐसा तनावपूर्ण वातावरण निर्मित किया जा रहा है। हमारे पास यह मानने के लिए पर्याप्त कारण है कि वेतन भुगतान में विलंब, कर्मचारियों को VRS स्वीकारने के लिए बाध्य करने और फिर VRS लेने हेतु किए जा रहे षडयंत्र का हिस्सा है। इसीलिए, BSNLEU ने कर्मचारियों को अगस्त 2019 के वेतन के तुरंत भुगतान की मांग को ले कर 03-09-2019 को देश भर में प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान किया है। BSNLEU की परिमंडल और जिला यूनियन से अनुरोध है कि प्रभावी रूप से प्रदर्शन आयोजित करें।