Hindi translation of "Organise black-flag demonstrations and black badge wearing on 16.07.2020."
16.07.2020 को काले झंडे के प्रदर्शन और काले बैज (काला बिल्ला) लगाने का आयोजन करें।
जैसा कि पहले से ही बताया गया है की,दिनांक 06.07.2020 को आयोजित AUAB की बैठक में 4 G सेवा, BSNL के पुनर्जीवन के मुद्दों और कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर भी आंदोलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके नुसार, दोपहर के भोजन के अवकाश काल में काला झंडा प्रदर्शन दिनांक 16.07.2020 को आयोजित किया जाना है। इसके अलावा, कर्मचारियों को 16.07.2020 को पूरे दिन के लिए काला बिल्ला (Black Badge) को भी पहनना है। प्रदर्शनों के लिए प्लाकार्ड (Placard) और मीडिया कवरेज का भी आयोजन किया जाना है। AUAB के अन्य घटकों के साथ समन्वय बनाकर, BSNLEU के सर्कल और जिला सचिवों को इस कार्यक्रम के लिए पहल करना है और उसे सफल बनाना है। इसलिए सीएचक्यू (CHQ) सभी सर्कल और जिला यूनियनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आवाहन करता है।
bsnleuchq@gmail.com 