Hindi translation of "Organise black batch wearing demonstrations and submitting of memorandums to the GMs and CGMs on 10-03-2022 - Call of the Co-ordination Committee of BSNLEU, AIBDPA and BSNLCCWF."
दिनांक 10-03-2022 को काले बैज-black badge पहनकर प्रदर्शन का आयोजन करें और जनरल मेनेजर और चीफ़ जनरल मेनेजर को ज्ञापन सौंपें - BSNLEU, AIBDPA और BSNLCCWF की समन्वय समिति का आह्वान ।
BSNLEU, AIBDPA और BSNLCCWF की समन्वय समिति नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स, पेंशनभोगियों और ठेका कामगारों के मुद्दों पर लगातार आंदोलनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। समन्वय समिति ने काले बैज-black badge पहनकर प्रदर्शन करने और जनरल मेनेजर और चीफ़ जनरल मेनेजर को ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया था। हालांकि, कोविड-19 की तीसरी लहर के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब, समन्वय समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है, अर्थात् दिनांक 10.03.2022 को ब्लैक बैज पहनकर प्रदर्शन करना और जनरल मेनेजर और चीफ़ जनरल मेनेजर को ज्ञापन सौंपना। BSNLEU के सभी सर्कल और जिला सचिवों से अनुरोध किया जाता है कि वे AIBDPA और BSNLCCWF के साथ समन्वय करें और इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित करें।
bsnleuchq@gmail.com 