01 - May - 2023

Hindi translation of "Organise Black badge wearing lunch hour protest demonstrations tomorrow the 02-05-2023, demanding restoration of Recognition to NFPE and AIPEU, Group ‘C’."..

कल 02-05-2023 को दोपहर के भोजन अवकाश में ब्लेक बेज लगाकर विरोध प्रदर्शन आयोजित करें - एनएफपीई और एआईपीईयू, ग्रुप-सी की मान्यता बहाल करने की मांग करें।

 

डाक विभाग ने राजनीतिक चंदा देने के फर्जी आरोप के आधार पर एनएफपीई और एआईपीईयू, ग्रुप-'सी' यूनियन की मान्यता अलोकतांत्रिक रूप से वापस ले ली है। तुच्छ आरोपों पर दो प्रमुख डाक ट्रेड यूनियनों की मान्यता वापस लेना डाक कर्मचारियों के ट्रेड यूनियन अधिकारों पर सीधा हमला है। BSNLEU के अखिल भारतीय केंद्र ने एनएफपीई और एआईपीईयू, ग्रुप-सी की मान्यता तत्काल बहाल करने की मांग करते हुए *02.05.2023 को दोपहर के भोजन के अवकाश में ब्लेक बेज लगाकर विरोध प्रदर्शन* आयोजित करने का फैसला किया है। सभी सर्कल और जिला यूनियनों से अनुरोध है कि वे सफलतापूर्वक प्रदर्शनों का आयोजन करें और सीएचक्यू को फोटो और रिपोर्ट भेजें ।