Hindi Translation of Organise 14th November rallies massively, and as preparatory to the forthcoming strike.
आगामी हड़ताल की पूर्व तैयारी के रुप में 14 नवंबर की रैली बड़े पैमाने पर आयोजित करें...
माननीय संचार राज्य मंत्री की 24.02.2018 को AUAB के साथ हुई मीटिंग में उनके द्वारा 3rd पे रिवीजन, पेंशन रिवीजन, 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन और कर्मचारियों के वास्तविक मूल वेतन पर आधारित पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान आदि मुद्दों पर दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन की मांग को ले कर AUAB के आव्हान पर 14.11.2018 को व्यापक स्तर पर रैली आयोजित की जानी है। यह विशेष रूप से जानना जरूरी है कि 02.11.2018 को सेक्रेटरी, टेलीकॉम के साथ संपन्न मीटिंग में 3rd पे रिवीजन के मुद्दे पर कोई खास प्रगति दृष्टिगत नही हुई थी। इस संबंध में सभी लीडर्स और कॉमरेड्स से अनुरोध है कि वें इस बात को नोट करें कि AUAB द्वारा पूर्व में सेक्रेटरी, टेलीकॉम को यह सूचित कर दिया गया है कि 30.11.2018 तक हमारी मांगों का निराकरण न होने की स्थिति में हड़ताल की जाएगी। अतः सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स 14.11.2018 की रैली में सभी नॉन एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव कर्मियों की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास करें। यह भी अनुरोध है कि हमारी मांगों, विशेष रूप से 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन, सरकार की निजी समर्थक नीतियां व बीएसएनएल का वित्तीय उन्नयन आदि , की ओर आम जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए रैली में अधिक से अधिक संख्या में बैनर्स और फ्लेक्स बोर्ड्स का समावेश हो।
bsnleuchq@gmail.com 