17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Option to change membership subscription in favour of Union / Association.."

यूनियन / एसोसिएशन के पक्ष में मेम्बरशिप सब्सक्रिप्शन के ऑप्शन परिवर्तन बाबद...

BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस ने चेक ऑफ सिस्टम के संबंध में एक पत्र जारी किया है। उक्त पत्र में निम्न बिंदुओं का समावेश है :
 

1. VRS कार्यान्वयन हेतु जारी प्रक्रिया के परिप्रेक्ष्य में कर्मचारियों के लिए यूनियन परिवर्तन हेतु 16.12.2019 से 15.01.2020 की समयावधि के बीच ऑप्शन उपलब्ध नही रहेगा।
2. इसके पश्चात कर्मचारियों के लिए यूनियन परिवर्तन हेतु वर्तमान में  वर्ष में 2 बार उपलब्ध ऑप्शन की बजाय एक बार ही उपलब्ध होगा। 
3.  कर्मचारियों के लिए एक नई प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी जिसके तहत यूनियन परिवर्तन ERP में आवेदित करने से हो सकेगा।


यूनियन और एसोसिएशन को अपना फीडबैक 10.12.2019 तक देने हेतु निर्देशित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में सर्किल सेक्रेटरीज और सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर्स से अनुरोध हैं कि वें उक्त पत्र के संबंध में अपना मत (views) CHQ को प्रेषित करें।