17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Oppose VRS - Organise powerful demonstrations on 12-04-2019."

VRS का विरोध कीजिए- 12-04-2019 को प्रभावशाली प्रदर्शन आयोजित करें...
BSNL के रिवाइवल के नाम पर सरकार BSNL में VRS क्रियान्वित करने की दिशा में तीव्र गति से बढ़ रही है। DoT ने  BSNL के तथाकथित रिवाइवल के प्लान पर यूनियन्स और एसोसिएशन्स, जो BSNL के प्रमुख हित धारक (stake holders) हैं, से चर्चा करना भी उचित नही समझा है। साथ ही, सरकार द्वारा एकतरफा निर्णय लेते हुए BSNL की रिक्त जमीन के मुद्रीकरण (monetisation) से प्राप्त राशि, VRS हेतु फण्ड उपलब्ध कराने हेतु डाइवर्ट करने का निर्णय लिया जा रहा है। यह और कुछ नही, बल्कि, BSNL के विकास और वित्तीय उन्नयन के लिए आवश्यक फंड्स प्राप्ति से BSNL को वंचित करने की सरकार एक सोची समझी योजना है। साथ ही, VRS, सरकार की BSNL कर्मचारियों की संख्या कम करने की रणनीति है, जिससे कि इसे निजीकरण के लिए आकर्षक बनाया जा सके। VRS का विरोध कर रही यूनियन्स और एसोसिएशन्स ने 12.04.2019 को देश भर में कर्मचारियों को प्रदर्शन करने का आव्हान किया है। हमारा सभी सर्किल और जिला यूनियन्स से अनुरोध है कि अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठित कर प्रदर्शन सफल बनावें।