17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Only Jio and BSNL increased their customers in Oct.2018."

अक्टूबर 2018 में केवल जिओ और बीएसएनएल ने अपनी ग्राहक संख्या में वृद्धि की..

यह बेहद उत्साहवर्धक खबर है कि अक्टूबर 2018 में अपनी ग्राहक संख्या में रिलायंस जियो के अलावा अगर किसी कंपनी ने वृद्धि की है तो वह कंपनी बीएसएनएल है।भारतीय दूरसंचार क्षेत्र की अन्य सभी कंपनियों ने अपने ग्राहकों को खोया है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2018 में केवल जिओ और बीएसएनएल ने ही अपनी ग्राहक संख्या में वृद्धि की है। जिओ ने 1 करोड़ ग्राहक जोड़े हैं, वहीं बीएसएनएल ने 3.66 लाख ग्राहक बढ़ाएं हैं। हालांकि, रिलायंस जिओ द्वारा जोड़ी गई ग्राहक संख्या की तुलना में बीएसएनएल द्वारा जोड़ी गई ग्राहकों की संख्या कम जरूर प्रतीत होती है, किन्तु बीएसएनएल का परफॉरमेंस एक बड़ी उपलब्धि है, विशेष रूप से वोडाफोन के परफॉरमेंस की तुलना में जिसने अपने 73.61 लाख ग्राहकों को खोया है। एयरटेल ने 18.64 लाख ग्राहक, टाटा टेली सर्विसेस ने 9.25 लाख ग्राहक, एमटीएनएल ने 8068 और आर कॉम ने 3831 ग्राहकों को खोया है। इन सभी कंपनियों ने कुल 1.01 करोड़ की बड़ी संख्या में अपने ग्राहकों को खोया है।

[ स्त्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया दिनांक 02-01-2019 ]