Hindi translation of "One day strike of Postal employees against corporatisation – BSNLEU extends it’s fullest solidarity."
निगमीकरण के खिलाफ डाक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल : BSNLEU ने अपनी एकजुटता प्रगट की ।
एनएफपीई और एफएनपीओ सहित डाक संयुक्त कार्रवाई परिषद (पीजेसीए) ने दिनांक 10.08.2022 को आयोजित की जाने वाली एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल डाक विभाग को निगम में बदलने के सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ है । निस्संदेह, डाक विभाग का इच्छित निगमीकरण, अंततः डाक सेवाओं के निजीकरण का कारण बनेगा। BSNLEU ने डाक विभाग के निगमीकरण के सरकार के कदमों की कड़ी निंदा की है । BSNLEU ने डाक हड़ताल के लिए अपना पूरा समर्थन और एकजुटता प्रदान की है।
bsnleuchq@gmail.com 