Hindi translation of "Once again BSNLEU writes to the Secretary, DPE, demanding to issue letter for the payment of the two instalments of IDA to the Non-Executives."
नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को IDA की दो किश्तों के भुगतान हेतु पत्र जारी करने की मांग करते हुए, BSNLEU ने एक बार पुनः सेक्रेटरी, DPE को पत्र लिखा....
DPE द्वारा अभी तक 01.10.2020 से देय हो चुके 5.5% IDA के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को भुगतान किए जाने हेतु आदेश जारी नही किए गए हैं। 01.01.2021 से 6.1% IDA की एक और किश्त देय हो चुकी है। 08.01.2021 को, DPE द्वारा स्पष्ट किया जा चुका है कि 3 IDA फ्रीजिंग, CPSEs के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज पर लागू नहीं है। इसके बावजूद, उसके द्वारा, IDA की दो किश्तों के भुगतान हेतु आदेश जारी नही किए गए हैं। इस स्थिति के बीच सहायक महाधिवक्ता ने, BSNLEU द्वारा दायर रिट याचिका के संबंध में आज माननीय केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि तीन IDA फ्रीजिंग, CPSEs के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज पर लागू नहीं है। अतः, BSNLEU ने एक बार पुनः, सेक्रेटरी, DPE को 01.10.2020 से 5.5% IDA और 01.01.2021 से 6.1% IDA के भुगतान करने हेतु त्वरित निर्देश जारी करने हेतु पत्र लिखा है।
bsnleuchq@gmail.com 