Hindi translation of "Once again, BSNLEU writes to the CMD BSNL on the issue of Restructuring."
बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने पुनर्गठन-Restructuring के मुद्दे पर फिर एक बार सीएमडी बीएसएनएल-CMD, BSNL को पत्र लिखा।
बीएसएनएलईयू-BSNLEU लगातार पुनर्गठन-Restructuring की प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठा रहा है। इसने टीटी-TT, सीनियर टीओए-Sr.TOA, जेई-JE और जेटीओ-JTO कैडर के कर्मचारियों की संख्या के बारे में प्रबंधन को यह विचार प्रस्तुत किए हैं । बीएसएनएनएल ईयू-BSNLEU ने सीनियर टीओए-Senior TOA और एटीटी-ATT कैडरों-Cadre को मृतप्रायः कैडर घोषित करने के प्रबंधन के प्रस्ताव का भी विरोध किया है ।निदेशक (मानव संसाधन)-Director (HR) ने सीनियर टीओए-Senior TOA कैडर को लाइव कैडर-Live Cadre के रूप में बनाए रखने पर सहमति जताई है, लेकिन एटीटी-ATT कैडर को भी लाइव कैडर के रूप में रखने पर सहमति नहीं बनी । इसलिए बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने एक बार फिर सीएमडी बीएसएनएल-CMD, BSNL को पत्र लिखकर एटीटी कैडर-ATT को लाइव कैडर-Live Cadre के रूप में बनाए रखने को कहा है। इसके लिए बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने सुझाव दिया है कि एटीटी कैडरों की शैक्षणिक योग्यता-Educational Qualifications बढ़ाई जा सकती है। वैकल्पिक रूप से बीएसएनएल ईयू-BSNLEU ने सुझाव दिया है कि एक मल्टी टास्किंग कैडर-multi tasking cadre बनाया जा सकता है। बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने बताया है कि वीआरएस-VRS के बाद बीएसएनएल-BSNL में स्थिति अभी भी काफी तरल है। इसलिए यूनियन ने पुनर्गठन-Restructuring के संबंध में लिए गए सभी निर्णयों की एक वर्ष के बाद अनिवार्य रूप से समीक्षा की मांग की है । एक वर्ष के बाद अनिवार्य रूप से समीक्षा की जानी चाहिए । बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने यह भी मांग की है कि बीएसएनएलईयू-BSNLEU द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर चर्चा किए बिना टीटी-TT, सीनियर टीओए-Senior TOA जेई-JE और जेटीओ-JTO कैडर के कर्मचारियों की संख्या के संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए ।
bsnleuchq@gmail.com 