Hindi translation of "Officials held up in their native places or in other distant places due to lock-down – BSNLEU demands to treat the period of absence as on duty."
लॉक डाउन की वजह से अपने गांव या अन्य स्थानों पर फंसे कर्मचारी- BSNLEU ने इस अनुपस्थिति अवधि को ड्यूटी मानने की मांग की....
BSNLEU द्वारा लॉक डाउन घोषित होने की वजह से अपने गांव या अन्य दूरस्थ स्थानों पर फंसने और अपने कार्यस्थल पर लौटने में असमर्थ कर्मचारियों के मामले में पूर्व में डायरेक्टर (HR) को लिखा जा चुका है। BSNLEU ने मांग की है कि उनकी अनुपस्थिति की अवधि को ड्यूटी माना जाए, क्योंकि लॉक डाउन के दौरान किसी भी प्रकार के आवागमन के साधन की अनुपलब्धता की वजह से वें अपने कार्य स्थल पर लौट आने में असमर्थ थे।
आज, कॉम पी अभिमन्यु, महासचिव ने श्री अरविंद वडनेरकर, डायरेक्टर (HR) से चर्चा की और इस प्रकरण के शीघ्र निराकरण हेतु आग्रह किया।डायरेक्टर (HR) ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। तत्पश्चात, कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने श्री सौरभ त्यागी, Sr.GM(Estt.), BSNL CO., से बात की और उनसे BSNLEU द्वारा प्रस्तुत डिमांड्स को शीघ्र प्रोसेस करने का अनुरोध किया। उन्होंने भी यथोचित कार्यवाही बाबद आश्वासित किया।
bsnleuchq@gmail.com 