Hindi translation of "Officials held up away from their places of duty, due to the imposition of lock-down – BSNLEU demands that the period should be treated as "on duty"."
कर्मचारी लॉकडाउन के चलते अपने कार्यस्थलों से दूर रहे- इस अवधि को "ड्यूटी" मानने की BSNLEU ने मांग की....
BSNLEU ने डायरेक्टर (HR) को उन कर्मचारियों की समस्या बाबद लिखा है, जो अपने कार्यस्थल से बाहर थे और लॉकडाउन के तहत हवाई, रेल और यातायात के अन्य साधन बंद हो जाने से अपने कार्यस्थल पर पहुंच पाने में असमर्थ थे। BSNLEU ने मैनेजेमेंट को अनुरोध किया है कि, ऐसे कर्मचारी, जो लॉकडाउन घोषित होने की वजह से अपने कार्यस्थान पर नही पहुंच पाए, को स्वयं का अवकाश आवेदित करने हेतु बाध्य नही किया जाए। BSNLEU ने मांग की है उक्त श्रेणी के कर्मचारियों की अनुपस्थिति को "ड्यूटी" ही माना जाए।
bsnleuchq@gmail.com 