Hindi translation of "Office Accommodation for the district unions at the OA level – BSNLEU presses on the Management to take an early decision."
ओए स्तर पर जिला यूनियनों के लिए कार्यालय स्थान - BSNLEU प्रबंधन पर शीघ्र निर्णय लेने के लिए दबाव डाल रहा है।
कारपोरेट कार्यालय द्वारा लागू यूनियनों और एसोसिएशनों के लिए नई कार्यालय स्थान नीति के अनुसार, ओए स्तर पर कार्यरत जिला यूनियनों के लिए कार्यालय आवास उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इस आदेश के जारी होने के बाद कई ओए में लापरवाह पदाधिकारियों ने हमारी जिला यूनियनों पर यूनियन कार्यालय खाली करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है । इसलिए, BSNLEU ने पुरजोर तरीके से मांग उठाई कि ओए स्तर पर कार्यरत जिला यूनियनों को, जिनकी पेईड सदस्यता 15 या उससे अधिक है, यूनियन कार्यालय स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके अलावा BSNLEU ने 15 या उससे अधिक की पेईड सदस्यता के साथ ओए स्तर पर पूरे देश में कार्यरत सभी जिला यूनियनों का विवरण प्रस्तुत किया है । BSNLEU इस मांग पर विचार करने के लिए प्रबंधन पर लगातार दबाव बना रहा है। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने एक बार फिर सुश्री अनीता जौहरी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) द्वारा यह बताया गया कि इस मुद्दे को प्रबंधन द्वारा गंभीरता से देखा जा रहा है और शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।
bsnleuchq@gmail.com 