Hindi translation of "Observe this year’s Ambedkar Jayanti in a befitting manner - All India Centre calls on the Circle and District unions."
इस वर्ष की अम्बेडकर जयंती को उचित तरीके से मनाएं - ऑल इंडिया सेंटर सर्किल और जिला यूनियनों से आह्वान करता है ।
पिछले कई वर्षों से BSNLEU अंबेडकर जयंती मना रहा है। इसी के अनुरूप, BSNLEU का ऑल इंडिया सेंटर इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती मनाने के लिए सर्किल और जिला यूनियनों का आह्वान करता है । कार्यक्रम को उपयुक्त तरीके से आयोजित करने के लिए ऑल इंडिया सेंटर निम्नलिखित सुझाव दे रहा है।
1. अम्बेडकर जयंती के दिन अर्थात 14-04-2023 को हमारे सभी यूनियन कार्यालयों में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के फोटो पर माल्यार्पण किया जाए ।
2. 14-04-2023 के दिन अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों को वित्तीय सहायता / बैग, नोटबुक और अन्य स्कूल सामग्री प्रदान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते है ।
3. 14 अप्रैल को छुट्टी है, इसलिए 13-04-2023 को ही सेमिनार और विशेष बैठकें आयोजित की जा सकती हैं। प्रमुख ट्रेड यूनियन नेताओं/दलित विद्वानों को निम्नलिखित विषयों पर भाषण देने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है ।
a) भारतीय लोकतंत्र में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का योगदान ।
b) आरक्षण की आवश्यकता और निजीकरण के माध्यम से इसे कैसे समाप्त किया जा रहा है ।
c) निजीकरण और अन्य नवउदारवादी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की आवश्यकता ।
d) साम्प्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने की आवश्यकता ।
सीएचक्यू जल्द ही डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान पर एक नोट भेजेगा।
bsnleuchq@gmail.com 