22 - Apr - 2022

Hindi translation of "Notification issued for holding JTO LICE on 07.08.2022 – no vacancies available in 11 circles and only very few vacancies available in 9 circles – BSNLEU writes to the CMD BSNL to revisit the issue."

जेटीओ एलआईसीई-JTO LICE दिनांक 07.08.2022 को आयोजित करने के लिए अधिसूचना जारी की गई*:- *11 सर्किलों में कोई रिक्त पद  उपलब्ध नहीं हैं और 9 सर्किलों में  बहुत कम रिक्त पद उपलब्ध हैं :-*BSNLEU ने सीएमडी, बीएसएनएल को इस मुद्दे पर फिर से विचार करने के लिए लिखा है।

 

कॉरपोरेट कार्यालय ने दिनांक 07.08.2022 को अगले जेटीओ एलआईसीई को आयोजित करने के लिए कल अधिसूचना जारी की है । परंतु, असम, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पश्चिम), झारखंड, पश्चिम बंगाल, एनई-I, जम्मू और कश्मीर और एनटीआर नामक 11 सर्किलों में कोई रिक्त पद नहीं हैं। इसके अतिरिक्त, 9 और सर्किलों  अर्थात् आन्ध्र प्रदेश, हरियाणा, पूर्वोत्तर-II, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, चेन्नई टेलीफ़ोन्स और उत्तराखंड में केवल कुछ ही रिक्त पद उपलब्ध हैं। इससे डीआर जेई कर्मियों को अत्यंत पीड़ा हुई है। BSNLEU ने आज सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखकर दिनांक 31.01.2020 से पहले मौजूद JTO पदों को ध्यान में रखते हुए रिक्तियों की संख्या की समीक्षा करने की मांग की है जैसा कि JTO से SDE पदोन्नति के मामले में किया गया है।