Hindi translation of "Normalcy should be restored and the Management should desist from taking punitive measures on the employees."
सामान्य स्थिति बहाल करें और मैनेजमेंट कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही करने से बाज आए...
AUAB के प्रतिनिधियों ने आज श्री अनुपम श्रीवास्तव, CMD BSNL से मुलाकात की। कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU, कॉम चंदेश्वर सिंह, GS, NFTE, कॉम के सेबेस्टिन, GS, SNEA, कॉम एस सिवकुमार, President, AIBSNLEA, कॉम रविशील वर्मा, GS, AIGETOA, कॉम रेवती प्रसाद, AGS, ATM और कॉम एच पी सिंह, Dy.GS, BSNLOA उपस्थित थे । उन्होंने CMD BSNL को बताया कि AUAB की मांगों के प्रति DoT के नकारात्मक रवैये के परिप्रेक्ष्य में वें हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हुए। प्रतिनिधियों ने बताया कि 80% से अधिक एग्जीक्यूटिव्ज व नॉन एग्जीक्यूटिव्ज हड़ताल में शामिल हुए। "अब हड़ताल खत्म हो चुकी है और कर्मचारी ग्राहकों को पुनः बेहतर सेवाएं देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं ", प्रतिनिधियों ने कहा। साथ ही उन्होंने CMD BSNL से अनुरोध किया कि सामान्य स्थिति बहाल हो और मैनेजमेंट कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही करने से बाज आए।
bsnleuchq@gmail.com 