17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Non-resolution of the issue of downgradation of Sr.TOAs from 7100 to 6550 pay scale - GS, BSNLEU, expresses the union?s concern to the Sr.GM(Estt.)."

Sr.TOA के 7100 से 6550 पे स्केल पर डाउन ग्रेडेशन के मुद्दे का निराकरण लंबित- महासचिव, बीएसएनएल ईयू ने Sr.GM(Estt.) को यूनियन की चिंता से अवगत कराया...
बीएसएनएल ईयू द्वारा Sr.TOA के 7100 से 6550 पे स्केल पर डाउन ग्रेडेशन के मुद्दे के निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बीएसएनएल ईयू की CMD BSNL से इस मुद्दे पर 10.07.2018 को हुई चर्चा पश्चात कॉर्पोरेट ऑफिस में एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच द्वारा इस मुद्दे के निराकरण हेतु कुछ कार्यवाही की गई थी। हमें आश्वस्त किया गया था कि NEPP में प्रमोशन हेतु कर्मचारियों को एक और मौका दिया जाएगा। इसके बावजूद, बीएसएनएल ईयू द्वारा बार बार स्मरण कराने के उपरांत भी फ्रेश ऑप्शन हेतु एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच द्वारा अभी तक पत्र जारी नही किया गया है। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस कल श्री सौरभ त्यागी, Sr.GM(Estt.) से मिले और उन्होंने इस प्रकरण में किए जा रहे अनावश्यक विलंब पर यूनियन की चिंता से उन्हें अवगत कराया।उन्होंने Sr.GM(Estt.) से अविलंब आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया।