04 - May - 2022

Hindi translation of "Non-renewal of MoUs with Canara Bank and Union Bank of India – BSNLEU once again writes to the CMD BSNL."

केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ समझौता ज्ञापनों का नवीकरण न होना - BSNLEU ने फिर एक बार सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखा है ।

बीएसएनएल द्वारा केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन पहले ही समाप्त हो चुके है । एमओयू का नवीनीकरण नहीं होने के कारण कर्मचारियों को केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से विभिन्न लोन नहीं मिल रहे हैं। BSNLEU ने पहले ही बीएसएनएल के सीएमडी और निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखे थे और पहले ही उनके साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके थे। हालांकि एमओयू का नवीनीकरण नहीं हुआ है और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए, BSNLEU ने आज एक बार फिर सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने के अनुरोध के साथ पत्र लिखा है।