17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Non-remittance of LIC premium deducted from employee’s salary - Corporate Office writes eye-wash letter to CGMs."

कर्मचारियो के वेतन से काटे गए LIC प्रीमियम के राशि को समय पर  LIC को नही भेजा गया - कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा CGM को पत्र लिखकर कर्मचारियो के आँखों में धूल झोंकने का प्रयास .

कर्मचारियों के वेतन से काटे गए एलआईसी प्रीमियम के राशि का भुगतान LIC को समय पर न करने के मुद्दे को लेकर BSNLEU द्वारा बार-बार CMD BSNL को अवगत कराया गया।  तथा समय समय पर BSNLEU ने CMD BSNL से मिलकर इस पर विस्तृत चर्चा की है।  कुछ दिन पहले भी, बीएसएनएलईयू ने CMD BSNL को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि  LIC ने देरी से प्रीमियम भुगतान करने के लिए BSNL से अलग से ब्याज और GST की मांग कर रहा है।  कल, कॉर्पोरेट कार्यालय ने सभी CGM को पत्र लिखकर इस विषय पर अतिरिक्त जानकारी हासिल करनी चाही।  सभी जानते हैं कि, LIC प्रीमियम का भुगतान क्यों नही किया गया, क्योंकि उस समय आवश्यक राशि  BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा सर्किल को आंबटित नहीं कि गयी।  लेकिन, अब, BSNL कॉर्पोरेट कार्यालय सभी CGM से सवाल कर रहा है कि एलआईसी प्रीमियम जो कर्मचारियो के वेतन से काटा गया था उसका भुगतान LIC को क्यों नही किया गया?  BSNLEU इस मुद्दे का पूर्ण समाधान चाहता है और उसके लिए प्रबंधन द्वारा उचित कार्रवाई की अपेक्षा रखता है।  इस महत्वपूर्ण विषय पर  प्रबंधन द्वारा  सिर्फ खानापूर्ति न कि जाय बल्कि निर्णायक भूमिका लेकर कर्मचारियों की मदत करे।