17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Non-remittance of deductions made from employees' salaries, by the BSNL Management."

कर्मचारियों के वेतन से की गई कटौती का BSNL मैनेजमेंट द्वारा भुगतान नही...
CHQ को कर्मचारियों के वेतन से की गई कटौती राशि संबंधित संस्थाओं को BSNL मैनेजमेंट द्वारा प्रेषण नही किए जाने बाबद असंख्य क्वेरीज प्राप्त हो रही है। इसके परिणाम स्वरूप कर्मचारियों को विकट परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जैसे GPF और सोसाइटी से ऋण न प्राप्त होना। इस बाबद हम बताना चाहेंगे कि अभी हाल ही में CHQ द्वारा एक कड़ा पत्र CMD BSNL को लिखा गया है और 17.10.2019 को इस मुद्दे पर पूर्ण गंभीरता के साथ CMD BSNL और डायरेक्टर (HR) के साथ चर्चा भी की गई थी। साथ ही, BSNLEU द्वारा CMD BSNL को पत्र लिख कर निवेदन किया गया है कि वें LIC चेयरमैन को भुगतान में हुए विलंब की अवधि को माफ (condone) करने हेतु लिखें, जिससे कि पॉलिसी होल्डर्स डिफॉल्टर न हों। इस संबंध में BSNLEU ने AIIEA (ऑल इंडिया इन्शुरन्स एम्प्लॉईज एसोसिएशन) से भी सहयोग चाहा है।