13 - Jun - 2025

Hindi translation of "Non-reconstitution of circle councils in certain circles – General Secretary, BSNLEU, demands early reconstitution."

कुछ सर्किलों में सर्किल काउंसिलों का पुनर्गठन न होना- BSNLEU के महासचिव ने शीघ्र पुनर्गठन की मांग की।

अंतिम सदस्यता सत्यापन हुए तीन वर्ष होने जा रहे हैं। फिर भी, कुछ सर्किलों में अभी भी सर्किल काउंसिलों का पुनर्गठन नहीं हुआ है। यह बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण तंत्र के लिए एक झटका है। महासचिव साथी  पी अभिमन्यु ने आज सुश्री अनीता जौहरी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर  (एसआर) के समक्ष इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने मांग की कि, जिन सर्किलों में सर्किल काउंसिलों का पुनर्गठन नहीं हुआ है, वहां कॉरपोरेट कार्यालय तत्काल कार्रवाई कर उन्हें पुनर्गठित करे। इसके मद्देनजर, सर्किल सचिवों से अनुरोध है कि वे तुरंत सीएचक्यू को सूचित करें कि कौन से सर्किल हैं जहां अभी भी सर्किल काउंसिलों का पुनर्गठन नहीं हुआ है।