17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Non-payment of salary on the due date – BSNLEU cautions that employees will be forced to launch serious forms of agitations – immediate payment of July salary is demanded."

वेतन भुगतान निर्धारित तिथि पर नही- BSNLEU की चेतावनी, कर्मचारी गंभीर तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे- जुलाई के वेतन की त्वरित भुगतान की मांग..

आज, 19 अगस्त हो चुकी है, किन्तु कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा सर्कल्स को माह जुलाई, 2020 के वेतन भुगतान के लिए अभी तक फंड्स आवंटित नही किए गए हैं। मैनेजमेंट की यह आदत बन चुकी है कि आंदोलन का कॉल देने पर ही वेतन का भुगतान किया जाए। उन्हें कर्मचारियों की परेशानियों की लेश मात्र भी चिंता नही है, विशेष रूप से निम्न वर्ग के कर्मचारियों की।     BSNLEU ने आज CMD BSNL को चेतावनी देते हुए पत्र लिखा है कि यदि मैनेजमेंट की इस मानसिकता में परिवर्तन नही होता है तो कर्मचारी गंभीर तरीके से आंदोलन कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए बाध्य होंगे।BSNLEU ने जुलाई के वेतन की त्वरित भुगतान की मांग भी की है।