17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Non-payment of salary - emergent meeting of the AUAB is taking place today."

वेतन भुगतान नही होने के मुद्दे को ले कर आज AUAB की आकस्मिक मीटिंग होने जा रही है...

कल वेतन भुगतान नही किए जाने के मुद्दे को ले कर कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU एवं कॉम चंदेश्वर सिंह, GS, NFTE ने CMD BSNL से मुलाकात की कोशिश की। किन्तु CMD BSNL का स्वास्थ्य ठीक नही होने से उनसे मिलना संभव नही हुआ। अतः दोनों महासचिव, डायरेक्टर (HR) श्रीमती सुजाता रे से मिले और उन्होंने वेतन भुगतान में हो रहे विलंब पर विस्तार से चर्चा की।  चर्चा के दौरान डायरेक्टर (HR) ने लीडर्स को बताया कि आज बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आकस्मिक मीटिंग होने जा रही है। चर्चा के दौरान यह भी महसूस किया गया कि फरवरी 2019 के  वेतन भुगतान की संभावनाएं क्षीण है। इस परिप्रेक्ष्य में  AUAB की एक आकस्मिक मीटिंग आज 14.00 बजे होने जा रही है।