Hindi translation of "Non-payment of salary - a conspiracy to create panic among employees.."
वेतन भुगतान नही किया जाना- कर्मचारियों में दहशत पैदा करने का षडयंत्र...
अभी तक माह फरवरी 2019 के वेतन का भुगतान नही किया गया है। बीएसएनएल मैनेजमेंट का कहना है "हमारे पास पैसा नही है"। बीएसएनएल द्वारा बैंक लोन लेना इस समस्या का हल है। किंतु DoT द्वारा बीएसएनएल को प्रचालन खर्च (operational expenses) जैसे सैलरी का भुगतान आदि हेतु लोन लेने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया है। निजी कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल का कर्ज काफी कम है। ऐसे में, DoT द्वारा बीएसएनएल को बैंक लोन लेने के लिए अनुमति क्यों नही दी जा रही है ? वेतन का भुगतान न कर बीएसएनएल द्वारा कर्मचारियों को परेशान क्यों किया जा रहा है ? सरकार की सुनियोजित योजना (game plan) बेहद स्पष्ट है। यह कर्मचारियों में दहशत निर्मित करने का षड्यंत्र है, जिससे कि वें दबाव में आ कर VRS ले लें। मीडिया रिपोर्ट द्वारा कहा ही जा चुका है कि बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए VRS प्रस्ताव पर बीएसएनएल और DoT गंभीरता से विचार कर रहा है। जाहिर है, सारा षड्यंत्र इस बात के लिए रचा जा रहा है कि बड़ी तादाद में कर्मचारी दबाव में आ कर VRS लेने के लिए बाध्य हों। सरकार कर्मचारियों की संख्या तीव्रता के साथ (drastically) कम करना चाहती है। भविष्य में कर्मचारियों की संख्या कम होने की स्थिति में सरकार के लिए बीएसएनएल को किसी कॉर्पोरेट को बेचना ज्यादा आसान होगा। सरकार की इस सोची समझी योजना को हमें समझना होगा। आओ, हम सब मिल कर सरकार द्वारा रचे जा रहे षडयंत्र को विफल करें। (सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि उपरोक्त मैटर को सभी कर्मचारियों, अधिकारियों में व्यापक रूप से प्रसारित करें।)
bsnleuchq@gmail.com 