15 - Nov - 2021

Hindi translation of "Non-payment of IDA arrears to the Non-Executives – BSNLEU once again writes to the CMD BSNL, demanding immediate payment."

*नॉन-एक्ज़िक्यूटिव्स-Non Executives को बकाया आईडीए-IDA Arrears का भुगतान-Payment न करना :  बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने एक बार फिर सीएमडी बीएसएनएल-CMD BSNL को पत्र लिखकर तत्काल भुगतान की मांग की है।*

 

बीएसएनएल प्रबंधन-BSNL Management बीएसएनएल-BSNL के नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स-Non Executives को आईडीए के बकाया भुगतान-Payment of IDA Arrears में अत्यधिक विलंब कर रहा है। माननीय केरल उच्च न्यायालय-Honourable केरला High Court ने दिनांक 17-02-2021 को ही आदेश जारी किया था, जिसमें सीएमडी बीएसएनएल-CMD BSNL को बीएसएनएल के नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को आईडीए के बकाया का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि बीएसएनएल प्रबंधन को भुगतान के लिए आदेश जारी करने में आठ महीने का समय लग गया। आईडीए के बकाया भुगतान का आदेश 27.10.2021 को जारी किया गया था। हालांकि, बकाया का भुगतान अभी भी नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को नहीं किया गया है। दिनांक 27-10-2021 को जारी पत्र में प्रबंधन ने उल्लेख किया है कि धनराशि उपलब्ध होने पर ही बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। इन सभी से केवल यह पता चलता है कि बीएसएनएल प्रबंधन अपने कर्मचारियों के कल्याण में सबसे कम रुचि रखता है । बीएसएनएलईयू ने आज एक बार फिर सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर आईडीए के बकाया का भुगतान तत्काल करने की मांग की है।