Hindi translation of "Non-payment of 5.5% IDA w.e.f. 01.10.2020 and 6.1% IDA w.e.f 01.01.2021 to the Non-Executives – BSNLEU writes the Secretary, DPE."
01.10.2020 से 5.5% IDA और 01.01.2021 से 6.1% IDA का नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को भुगतान नही- BSNLEU ने सेक्रेटरी, DPE को पत्र लिखा...
DPE द्वारा IDA की किश्तें फ्रीज करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बहरहाल, DPE के दिनांक 19.12.2020 के आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि तीन IDA फ्रीजिंग केवल एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन यूनियनाइज्ड सुपरवाइजर्स पर ही लागू होगा। इसका आशय यह है कि 3 IDA फ्रीजिंग नॉन एग्जीक्यूटिव्ज पर लागू नहीं होगा। किन्तु, DPE द्वारा अभी तक 01.10.2020 से देय हो चुके 5.5% IDA के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को भुगतान किए जाने हेतु निर्देश जारी नही किए गए हैं। BSNLEU द्वारा केरल के माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया ही जा चुका है। इसके साथ ही, BSNLEU ने सेक्रेटरी, DPE को 01.10.2020 से 5.5% IDA और 01.01.2021 से 6.1% IDA के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को भुगतान करने हेतु त्वरित दिशा निर्देश जारी करने की मांग करते हुए पत्र लिखा है।
bsnleuchq@gmail.com 