Hindi translation of "Non-declaration of JTO LICE results and unwarranted restrictions imposed in the availing of Child Care Leave – case of Punjab circle."
जेटीओ एलआईसीई-JTO LICE के परिणामों की घोषणा न करना और चाइल्ड केयर लीव -Child Care Leave का लाभ उठाने में लगाए गए अनुचित प्रतिबंध : पंजाब सर्कल-Punjab Circle का मामला।
साथी पी.अभिमन्यु, जनरल सेक्रेटरी-Com. P. Abhimanyu, General Secretary ने आज सीनियर जनरल मेनेजर(एस्ट), श्री सौरभ त्यागी-Shri Saurabh Tyagi, Senior General Manager (est) से बात की और निम्नलिखित दो मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया :
*(अ) पंजाब सर्कल-Punjab Circle में जेटीओ एलआईसीई -JTO LICE परिणामों की घोषणा न करना* ।
*(ब)पंजाब सर्कल-Punjab Circle में चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल)-Child Care Leave(CCL) का लाभ उठाने में लगाए गए अनुचित प्रतिबंध ।*
जनरल सेक्रेटरी ने सीनियर जनरल मेनेजर (एस्ट) को बताया कि पंजाब सर्कल में जेटीओ एलआईसीई परिणाम घोषित न करने के संबंध में निदेशक (एचआर)-Director(HR) और बीएसएनएलईयू-BSNLEU के बीच हुई औपचारिक बैठक-Formal Meeting में जो सहमति बनी है उसे लागू नहीं किया गया है । जनरल सेक्रेटरी ने यह भी शिकायत की कि अमृतसर जिले में चाइल्ड केयर लीव-Child Care Leave का लाभ उठाने के लिए अकारण प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जो डीओपी एंड टी-DoP&T के आदेशों का उल्लंघन है । सीनियर जनरल मेनेजर ने आश्वासन दिया कि दोनों मुद्दों पर शीघ्रता से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
bsnleuchq@gmail.com 