17 - Sep - 2020

Hindi translation of "No plan to reduce the retirement age of Central Government employees - Do not believe rumours."

केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु कम करने की कोई योजना नही है- अफवाहों पर विश्वास न करें....
रिटायरमेंट की आयु कम करने के संबंध में सोशल मीडिया में जबरदस्त रूप से चल रही अफवाहों के संबंध में CHQ को काफी क्वेरीज प्राप्त हो रही है। इन अफवाहों के अनुसार , सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को 33 वर्ष सेवा या 60 वर्ष की आयु ,जो भी पहले हो, पूर्ण करने पर रिटायर करने की योजना बना रही है। यह खबरें निहित उद्देश्य रखने वाले तत्वों द्वारा  कर्मचारियों में हड़कंप मचाने के उद्देश्य से प्रसारित की जा रही है, वह भी ऐसे समय में, जब BSNL मैनेजमेंट VRS योजना कार्यान्वित कर रहा है। यह अफवाहें न केवल झूठी है, बल्कि पूर्णतः निराधार भी है। इस संबंध में 24 सितंबर, 2019 के टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार में खबर प्रकाशित हुई है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि केंद्र सरकार के पास रिटायरमेंट आयु कम करने का कोई प्रस्ताव नही है। हम, हमारे साथियों के लाभ के लिए वह खबर पुनः प्रस्तुत कर रहे हैं।