17 - Sep - 2020

Hindi translation of "No money for BSNL 's revival - But, government can spend Rs. 1.45 lakh crores to reduce the burden of big corporates."

BSNL  के रिवाइवल के लिए पैसा नही है - किंतु बड़े कॉर्पोरेट्स का बोझ कम करने के लिए सरकार 1.45 लाख करोड़ खर्च कर सकती है...

हम यह जानते हैं कि वित्त मंत्रालय द्वारा BSNL के रिवाइवल का प्रस्ताव निरस्त किया जा चुका है। सरकार ने अपने वित्तीय संकट का हवाला देते हुए BSNL को 4G स्पेक्ट्रम देने से भी इंकार कर दिया है। किन्तु, इसी सरकार ने बड़े कॉर्पोरेट्स को टैक्स में लगभग रु 1.45 लाख करोड़ की बड़ी छूट प्रदान की है। आज, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटा कर 22% कर दिया गया है। 01.10.2019 पश्चात शुरू हुई कंपनीज के लिए कॉर्पोरेट टैक्स केवल 15% रहेगा। बड़े कॉर्पोरेट्स को टैक्स में दी गई इस छूट की वजह से सरकार के राजस्व संग्रहण में रु 1.45 लाख की कमी आएगी।