04 - Aug - 2022

Hindi translation of "No merger of BBNL with BSNL – BSNL will only carry out the operation and maintenance of BBNL."

बीएसएनएल के साथ बीबीएनएल का कोई विलय नहीं  - बीएसएनएल केवल बीबीएनएल के प्रचालन और रखरखाव का कार्य करेगा।

दिनांक 27.07.2022 को घोषित बीएसएनएल पुनरुद्धार पैकेज के महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक, बीएसएनएल के साथ बीबीएनएल का विलय है। कल दूरसंचार विभाग ने एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया है जिसमें बीएसएनएल पुनरुद्धार पैकेज के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। यदि हम इस कार्यालय ज्ञापन को पढ़ते हैं, तो हम समझ सकते हैं कि वास्तव में बीबीएनएल का बीएसएनएल में विलय नहीं किया जाएगा। कार्यालय ज्ञापन में स्पष्ट रूप से निम्नलिखित कहा गया है : 

 

(i) बीबीएनएल (ओएफसी) की अवसंरचना-इंफ़्रास्ट्रक्चर एक राष्ट्रीय परिसंपत्ति होगी, जिसका स्वामित्व यूएसओएफ के पास होगा। 

(ii)  बीबीएनएल के ओएफसी का उपयोग सभी दूरसंचार कंपनियों द्वारा (निजी कंपनियों सहित) किया जाएगा 

(iii) बीएसएनएल बीबीएनएल के प्रचालन और अनुरक्षण का कार्य करेगा।

 

डीओटी का उपयुक्त कार्यालय ज्ञापन हमारे साथियों की जानकारी के लिए संलग्न किया गया है।