Hindi translation of "Nationwide dharna of Contract & Casual Workers – A resounding success."
कॉंट्राक्ट एवं केज़्युअल कर्मचारियों का राष्ट्रव्यापी धरना - एक शानदार सफलता.
बीएसएनएल कर्मचारियों और कॉंट्राक्ट /केज़्युअल कर्मचारियों ने आज देश भर के सीजीएमटी कार्यालयों पर कॉंट्राक्ट एवं केज्युअल कर्मचारियों के लिए न्याय की मांग को लेकर एक सशक्त राष्ट्रव्यापी धरना दिया। बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ के आह्वान पर, लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान हेतु प्रबंधन को ज्ञापन सौंपे गए। BSNLEU ने नियमित कर्मचारियों को संगठित करके और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करके पूर्ण एकजुटता दिखाई। सर्किलों से प्राप्त रिपोर्टों से पुष्टि होती है कि नियमित और कॉंट्राक्ट कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। सीएचक्यू ने कॉंट्राक्ट /केज़्युअल कर्मचारियों के मांगों के चार्टर का भी समर्थन किया है और उसे बीएसएनएल प्रबंधन को भेज दिया है। नियमित और कॉंट्राक्ट कर्मचारियों की एकजुट शक्ति ने एक कड़ा संदेश दिया है - प्रबंधन को सार्थक बातचीत के माध्यम से मुद्दों का समाधान करना चाहिए, अन्यथा ट्रेड यूनियनों द्वारा तीव्र कार्रवाई की जाएगी।
bsnleuchq@gmail.com 