08 - Jul - 2023

Hindi translation of "National Council meeting to be held in the 1st week of August – items may be sent to the CHQ."

नेशनल काउंसिल की बैठक अगस्त के पहले सप्ताह में होगी - आइटम सीएचक्यू को भेजें।

प्रबंधन ने सूचित किया है कि नेशनल काउंसिल की बैठक अगस्त, 2023 के पहले सप्ताह में होगी। स्टाफ साइड को नेशनल काउंसिल में चर्चा के लिए आइटम तुरंत देना होगा। नेशनल काउंसिल में BSNLEU के नामांकित सदस्य : साथी पी. अभिमन्यु, सचिव, स्टाफ साइड, साथी अनिमेष मित्रा, साथी जॉन वर्गीस, साथी एस. चेलप्पा, साथी इरफान पाशा, साथी वी.पी. प्रजापति और साथी अभिनीत कुमार, डीआर जेई है । सीएचक्यू सभी सर्कल सचिवों, सीएचक्यू पदाधिकारियों और नेशनल काउंसिल के सदस्यों से एक या दो दिन के भीतर चर्चा के लिए आइटम भेजने का अनुरोध करता है। BSNLEU केवल 8 आइटम ले सकता है।