Hindi translation of "Mysuru All India Conference takes historic decision to strengthen working class unity!"
वर्किंग क्लास की एकता की सुदृढ़ता के लिए मैसुरु ऑल इंडिया कांफ्रेंस में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय....
मैसुरु ऑल इंडिया कांफ्रेंस में वर्किंग क्लास की एकता को सुदृढ़ बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह एक ऐसा वक़्त है जब वेज रिवीजन, पेंशन रिवीजन के निराकरण के लिए और सरकार के हमलों से बीएसएनएल की रक्षा के लिए व्यापक एकता की जरूरत है। बीएसएनएल का रिवाइवल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। एकता के बगैर हम यह सब कुछ हासिल नही कर सकते। यह छोटे छोटे मुद्दों पर आपस में लड़ने का समय नही है। यह वक़्त, कौन बड़ा है और कौन छोटा, यह परीक्षण करने का भी नही है। विशेष रूप से, दोनों ही मान्यता प्राप्त यूनियनों- BSNLEU और NFTE की एकता, समय की मांग है। इस पर मैसुरु ऑल इंडिया कांफ्रेंस में गहन रूप से चिंतन हुआ। अंत में, कांफ्रेंस में एकता की सुदृढ़ता के लिए मान्यता के नियमों में सुधार का निर्णय लिया गया। नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के मान्यता नियमों के अनुसार प्रथम यूनियन को 50% या अधिक मत प्राप्त होने की स्थिति में दूसरी यूनियन को मान्यता नही मिलेगी। मैसुरु ऑल इंडिया कांफ्रेंस में सर्वानुमति से इस नियम को हटाने की मांग के साथ प्रस्ताव पारित किया गया। हमें उम्मीद है कि इससे बीएसएनएल की दो प्रमुख यूनियनों BSNLEU और NFTE के बीच अधिक सामंजस्य(कोआर्डिनेशन) और समझ (अंडरस्टैंडिंग)का मार्ग प्रशस्त होगा।
bsnleuchq@gmail.com 