Hindi translation of "M.S.Dhoni, who won two World Cups for India, announces his retirement - BSNLEU salutes the hero."
भारत को 2 विश्वकप दिलाने वाले एम एस धोनी ने रिटायरमेंट की घोषणा की- BSNLEU इस हीरो को सलाम करता है..
भारतीय क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले डायनामिक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।
इस "कैप्टन कूल" के कुशल नेतृत्व में भारत ने 2 वर्ल्ड कप जीते हैं। धोनी का रिटायरमेंट अवश्यम्भावी था, क्योंकि वे अब 39 वर्ष के हो चुके हैं। किन्तु फिर भी जिस तरीके से बगैर किसी बिदाई के वे रिटायर हुए हैं, वह काफी निराशाजनक है।
एम एस धोनी ने अपना अंतिम मैच जुलाई 2019 में वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में खेला था। उसके बाद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। उन्हें, उसके बाद, खेलने का कोई मौका नही दिया गया। इसकी वजह क्या है ?
जुलाई, 2019 के आसपास झारखंड विधान सभा का चुनाव अभियान अपने चरम पर था। भाजपा, जो कि राज्य में सत्ता में थी, बेहद अलोकप्रिय हो चुकी थी और उसके चुनाव जीतने की कोई संभावनाएं नही थी। ऐसे में, अपनी जीत के लिए, BJP ने झारखंड की माटी के लाल (“the son of the soil”) एम एस धोनी को साधने की कोशिश की। उन्होंने झारखंड चुनाव में BJP के पक्ष में प्रचार करने के लिए एम एस धोनी को मनाने की हर तरह से कोशिश की।
दिनांक 07.07.2019 के अंक में डेक्कन क्रॉनिकल ने खबर प्रकाशित की, कि BJP अध्यक्ष अमित शाह ने मंत्री पीयूष गोयल, BJP के राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय और दिल्ली BJP के अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ एम एस धोनी से उनके घर पर मुलाकात की। जाहिर है, यह मुलाकात, एम एस धोनी को झारखंड चुनाव अभियान के लिए मनाने के लिए की गई थी।
अक्टूबर, 2019 में अमित शाह के बेटे जय शाह BCCI के सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किए गए। इसके बावजूद भी, एम एस धोनी, क्रिकेट जगत में अपनी मेहनत के बूते हासिल प्रतिष्ठा को झारखंड विधान सभा के चुनाव में जीत के लिए BJP द्वारा भुनाए जाने हेतु सहमत नही हुए। अंततः, BJP की चुनाव में पराजय हुई और उसे सत्ता से बेदखल कर दिया गया।
यह वजह है, जिसकी वजह से भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान, एम एस धोनी की उपेक्षा की जाती रही और उन्हें उस गरिमा के साथ बिदाई नही दी गई जिसके वें हकदार हैं। बहरहाल, भारत के लोग, भारतीय क्रिकेट में रोमांच निर्मित करने के लिए, इस महान खिलाड़ी और कप्तान के सदैव शुक्रगुजार रहेंगे।
bsnleuchq@gmail.com 