Hindi translation of "Mobilise BSNL employees for joining the 2 day General Strike, taking place on 8th and 9th January, 2019".
8 और 9 जनवरी, 2019 को होने वाली 2 दिवसीय आम हड़ताल के लिए बीएसएनएल कर्मियों को संगठित (mobilise) कीजिए....
BSNLEU, NFTE, BSNL MS और TEPU ने 8 और 9 जनवरी, 2019 को होने वाली 2 दिवसीय आम हड़ताल में बीएसएनएल कर्मियों को शामिल होने का आव्हान किया है। सरकार की कॉर्पोरेट परस्त और वर्किंग क्लास विरोधी नव उदारवादी नीतियों के खिलाफ भारत के मजदूर कर्मचारियों द्वारा की जा रही यह 18वीं आम हड़ताल है। पीएसयूज में विनिवेश और उनके निजीकरण पर रोक, इस हड़ताल का प्रमुख लक्ष्य है। इसलिए आनेवाले दिनों में बीएसएनएल में विनिवेश और निजीकरण को रोकने के लिए बीएसएनएल कर्मियों को व्यापक पैमाने पर इस हड़ताल में शामिल होना चाहिए। आगामी दिनों में निजीकरण से बीएसएनएल को बचाने के लिए हड़ताल की सफलता जरूरी है। इसलिए BSNLEU के सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें NFTE, BSNL MS और TEPU के लीडर्स से समन्वय स्थापित कर हड़ताल के लिए कर्मचारियों को संगठित करें।
bsnleuchq@gmail.com 