12 - May - 2022

Hindi translation of "Meetings of BSNL Staff Welfare Board and BSNL Sports and Cultural Board not held for many years- BSNLEU once again writes letter to the CMD BSNL, demanding the immediate holding of the meetings of these Boards."

बीएसएनएल कर्मचारी कल्याण बोर्ड और बीएसएनएल खेल एवं सांस्कृतिक बोर्ड की बैठकें कई वर्षों से नहीं हुई है -: BSNLEU ने एक बार फिर सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखकर इन बोर्डों की बैठकों को तुरंत आयोजित करने की मांग की।

बीएसएनएल स्टाफ वेलफेयर बोर्ड के साथ-साथ बीएसएनएल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल बोर्ड पिछले कई वर्षों से पूरी तरह से कार्य नहीं कर रहा है। इन दोनों बोर्डों की अवधि मार्च 2020 में समाप्त हो गई थी। तब से BSNLEU बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिख रहा है, जिसमें दोनों बोर्डों के पुनर्गठन के साथ-साथ बोर्डों की बैठकें आयोजित करने की मांग की गई है। BSNLEU के बार-बार मांग उठाने के कारण खेल और सांस्कृतिक बोर्ड का पुनर्गठन 29-11-2021 को किया गया था। बीएसएनएल कर्मचारी कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन 01-12-2021 को किया गया था लेकिन, इन बोर्डों की बैठकें आयोजित नहीं की जा रही हैं। इन बोर्डों की बैठकें आयोजित न किए जाने के कारण बीएसएनएल कर्मचारियों की कल्याणकारी गतिविधियों के साथ-साथ स्पोर्ट्स पर्सोनेल के हितों को प्रबंधन द्वारा पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। इसलिए BSNLEU ने आज एक बार फिर से बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिखकर इन दोनों बोर्डों की बैठकें तत्काल आयोजित करने की मांग की है।