Hindi translation of "Meeting with the GM(BFCI)."
GM(BFCI) के साथ मीटिंग...
कॉम पी अभिमन्यु, जीएस एवं कॉम स्वपन चक्रबोर्ति, Dy GS ने 18.03.2019 को GM(BFCI) श्री पी सी भट्ट से मुलाकात कर निम्न मुद्दों पर चर्चा की।
(अ) केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया से अनुबंध (MoUs) का नवीनीकरण
केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया से पूर्व में हुए अनुबंध (MoUs) की समयावधि खत्म हो जाने से उनके नवीनीकरण की मांग करते हुए BSNLEU द्वारा पूर्व में GM(BFCI) को पत्र लिखा गया है। 18.03.2019 को सम्पन्न मीटिंग में MoUs के शीघ्र नवीनीकरण हेतु GM(BFCI) से पुनः अनुरोध किया गया।
(ब) कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस भुगतान हेतु फंड्स की उपलब्धता
GM(BFCI) के संज्ञान में लाया गया कि सभी सर्कल्स में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को महीनों से वेजेस का भुगतान नही हुआ है। ये वर्कर्स नेटवर्क के मेंटेनेंस का कार्य भी कर रहे हैं, वेजेस भुगतान न होने से निःसंदेह मेंटेनेंस कार्य प्रभावित होगा। GM(BFCI) से वेजेस भुगतान हेतु शीघ्र फंड्स उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया गया।
bsnleuchq@gmail.com 