Hindi translation of "Meeting with the Director (HR) on the issue of Restructuring.."
भविष्य के लिये कर्मियों की संख्या तय करने के लिए पुनर्गठन मुद्दे पर निदेशक (मानव संसाधन) के साथ बैठक ।
प्रबंधन ने पहले ही विभिन्न संवर्गों में भविष्य के कर्मचारियों की संख्या तय करने के लिए प्रस्ताव दिए हैं । BSNLEU ने प्रबंधन के विभिन्न प्रस्तावों पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है और मांग की है कि इन मुद्दों पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की जानी चाहिए । तदनुसार, निदेशक (मानव संसाधन) ने 20-07-2021 को बीएसएनएलईयू और एनएनएफटीई के साथ बैठक की ।
इस बैठक में कॉम.पी.अभिमन्यु, जनरल सेक्रेटरी और कॉम.संजीव कुमार, ओरगेनिज़िंग सेक्रेटरी (सीएचक्यू) ने बीएसएनएलईयू का प्रतिनिधित्व किया। बीएसएनएलईयू के जनरल सेक्रेटरी कॉम. पी. अभिमन्यु ने बताया कि प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग के क्रियान्वयन के आधार पर विभिन्न संवर्गों की संख्या तय की है। उन्होंने बताया कि क्लस्टर आधारित आउटसोर्सिंग पूरी तरह से विफल रहा है और उसके आधार पर कार्यकर्ताओं की संख्या तय नहीं की जानी चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने Sr. TOA और ATT केडर को मृतप्राय: केडर घोषित करने का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने सवाल किया कि भविष्य में फील्ड स्तर पर Sr.TOA कैडर के कर्मचारियों के बिना कैसे काम किया जाएगा ? परिणामस्वरूप, विस्तृत चर्चा के बाद निदेशक (मानव संसाधन) ने Sr. TOA केडर को जीवित केडर के रूप में बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की है।
बीएसएनएलईयू ने जेटीओ केडर की संख्या में कटौती के प्रबंधन के फैसले का भी पुरजोर विरोध किया। बीएसएनएलईयू के प्रतिनिधियों ने बताया कि इससे नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव केडर के कर्मचारियों, विशेष रूप से JE केडर के कर्मियों की पदोन्नति की संभावनाओं पर गंभीर रूप से प्रभाव पड़ेगा । बीएसएनएलईयू द्वारा दिए गए प्रस्ताव इस प्रकार हैं।
bsnleuchq@gmail.com 